Posts

Showing posts with the label Ancient History

Sources of indian ancient history प्राचीन भारत के इतिहास की स्रोत

Image
प्राचीन भारत के इतिहास के स्रोत मुख्यत निम्न हैं- धर्मग्रंथ 2.एतिहासिक ग्रंथ 3.विदेशियों का विवरण 4.पुरात्विक साक्ष्य(अभिलेख,मुद्रा,मंदिर इत्यादि)5। साहित्यिक स्रोत ख्यत  इतिहास को तीन भागों में बाँट कर आध्यन किया जाता है 1.1. प्राग ऐतिहासिक काल 2. आद्द ऐतिहासिक काल 3. ऐतिहासिक काल प्राग ऐतिहासिक काल - प्राग ऐतिहासिक काल के मनुष्य के जीवन का कोई लिखित विवरण नहीं है। इसके अंतर्गत हम पाषाणकाल को रखतेे हैं। हड़प्पा सभ्यता से पूर्व के काल को प्राग ऐतिहासिक काल कहा जाता है। इसका समय लगभग 3000 ईसापूर्व माना जाता है। आद्द ऐतिहासिक काल - आद्द ऐतिहासिक काल के अंतर्गत सिंधु घाटी सभ्यता और वैदिक काल को रखते हैं। इसका समय 3000 ईसा ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व माना जाता है। आध ऐतिहासिक काल की जानकारी पुरातात्विक और साहित्यिक दोनों स्रोतों मिलती है। एतिहासिक काल - 600 ईसा पूर्व से वर्तमान समय के काल को एतिहासिक काल कहते हैं। इस काल से हमें पुरातात्विक, साहित्यिक एवं विदेशी स्रोतों से जानकारी मिलती है। (i) धर्मग्रंथ (Religious Literature) वेद– इसका अर्थ होता है- महत् ज्ञान, अर्थात